{"_id":"6b0b0f0343921114cd062bf3","slug":"rally-held-to-raise-awareness-about-diabetes-rudraprayag-news-c-5-1-drn1020-1122068-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मधुमेह के प्रति जागरूकता को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मधुमेह के प्रति जागरूकता को निकाली रैली
Sat, 28 Nov 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के ग्राम जगोठ में हेल्पएज इंडिया की परियोजना सेहत के तहत मधुमेह के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मधुमेह से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल जगोठ के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 33 लोगों की मधुमेह जांच की गई। ग्रामीणों को मधुमेह के लक्षण, बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई।
इस दौरान हेल्पएज इंडिया के डॉ. नवीन शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रदीप चौहान, फार्मासिस्ट विवेक राणा और गोविंद नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद