फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Radiating charm in traditional attire, Vandana Rawat crowned Mrs. Gadora.

Rudraprayag News: पारंपरिक परिधानों से बिखेरे रंग, वंदना रावत बनीं मिसेज गडोरा

Mon, 07 Sep 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 07 Sep 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Radiating charm in traditional attire, Vandana Rawat crowned Mrs. Gadora.
गडोरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गडोरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मिसेज गडोरा प्रतियोगिता रही। आयोजन में गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता के बाद वंदना रावत ने मिसेज गडोरा का खिताब अपने नाम किया। अल्पना कुंवर फर्स्ट रनर-अप व काजल सेकंड रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अंजू बिष्ट और अमिता कप्रवान ने निभाई।

डॉ. ममता कुंवर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नंदा राजजात यात्रा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर किया। कलाकारों ने नंदा देवी की विदाई और पहाड़ की आस्था को मंच पर जीवंत कर दिया। डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक उत्सव के साथ गांव की महिलाओं और नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गडोरा राजेश कुंवर, ग्राम प्रधान यशवंत रावत, मनीष नेगी, सुभाष कुंवर, पुष्कर बिष्ट, विनीता कुंवर, सुशीला कुंवर, कमली देवी, राजेश्वरी रावत, बीना कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed