फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protested by driving a boat in rainy water

ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, व्यापारियों ने बरसाती पानी में चलाई नांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protested by driving a boat in rainy water
रुद्रपुर रोडवेज वर्कशॉप में भरा बरसाती पानी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पांच घंटे लगातार हल्की बारिश ने एक बार रुद्रपुर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। बरसाती पानी की निकासी न होने से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए अग्रसेन चौक पर बरसाती पानी में सांकेतिक रूप से नाव चलाकर नगर निगम के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिले में 78.6 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से 11 बजे तक हल्की बारिश हुई। नगर निगम की नालियां चोक होने से काशीपुर बाईपास, इंदिरा कॉलोनी मार्ग, सिविल लाइन मार्ग, रुद्रपुर रोडवेज वर्कशॉप परिसर, इंडेन गैस एजेंसी परिसर आदि स्थानों में जलभराव की समस्या रही। मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में कई मकानों में बरसाती पानी घुस गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर व्यापारियों ने काशीपुर बाईपास पर हुए जलभराव में सांकेतिक रूप से नाव चलाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि शहर में नालियों की पर्याप्त सफाई न होने और निकासी व्यवस्था ठप होने से जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण बरसाती पानी सड़कों के डामर को निगल रहा है। इससे जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुशील गाबा, अनिल रावत, सोनी चावला, हरीश अरोरा, पवन गाबा, पार्षद मोहन खेड़ा, सतीश अरोरा आदि थे। इधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में 78.6 एमएम बारिश हुई। शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

रुद्रपुर में अग्रेसन चौक पर नांव चलाकर जलभराव का विरोध करते व्यापारी।

रुद्रपुर में अग्रेसन चौक पर नांव चलाकर जलभराव का विरोध करते व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed