फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protection of plants is the responsibility of all of us: Trivendra Rawat

पौधों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी : त्रिवेंद्र रावत

Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Protection of plants is the responsibility of all of us: Trivendra Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व का शुभारंभ करते हुए खांकरा के पास कलियासौड़ व रुद्रप्रयाग में भाजपा कार्यालय में पौधे रोपे। उन्होंने आमजन से पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10.30 बजे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खांकरा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ हाईवे किनारे बरगद का पौधा रोपा। इसके बाद जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के गुलाबराय पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय भवन पहुंचकर परिसर में फलदार पौधे लगाए। यहां से पूर्व सीएम जिला चिकित्सालय पहुंचे और रक्तदान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह रावत से अस्पताल प्रबंधन और समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद पूर्व सीएम बेला पहुंचे। वहां पर उन्होंने पलायन आयोग की सदस्य रंजा रावत के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, अजय सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

12 वर्षीय ख्याति की प्रतिभा को सराहा
पूर्व मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग की 12 वर्षीय ख्याति सेमवाल की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद के तौर पर एक टैबलेट भेंट किया। उन्होंने बालिका के माता-पिता को बेटी दी जा रही शिक्षा के लिए बधाई दी। कहा कि बालिका कुशाग्र बुद्धि की है, जो आगे जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिबदरी मंदिर के किए दर्शन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। हरेला पर्व पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सिमली में बेस अस्पताल और शिशु मंदिर में पौधरोपण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, विधायक मुन्नी शाह, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. वीपी पुरोहित आदि मौजूद थे। वहीं आदिबदरी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के लोगों ने उन्हें महाभिषेक समारोह की फोटो भेंट की। आदिबदरी में अपने शासनकाल में स्वीकृत तीन पार्किंग, भोग मंडप, प्रतीक्षालय व दो करोड़ से बनने वाले मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी ली और कहा कि इसके टेंडर हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed