{"_id":"6a956759ebb13789080071f3","slug":"preparations-begin-for-the-second-phase-of-kedarnath-yatra-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120565-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू
Mon, 31 Aug 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिलाधिकारी ने ली बैठक, एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को एक सप्ताह में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग और पैदल मार्ग का निरीक्षण करने वाली विभागीय टीमों को शौचालयों की सफाई और पानी की उपलब्धता की भी जांच करने के लिए कहा। पूर्ति विभाग को यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता करने, गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति सुचारु रखने, स्वास्थ्य टीमों को तैयार रहने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसका शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. पारुल गोयल आदि मौजूद रहे।