{"_id":"61a23ecf1d9b47392c2cca21","slug":"polling-will-be-held-at-361-polling-booths-in-rudraprayag-rudrapryag-news-drn397206465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में 361 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में 361 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस में मतदाता 361 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों को बेहतर योजना व समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह में नोडलवार तैयारियों का ब्योरा देने को भी कहा है।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन एक समयबद्ध कार्यक्रम है जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य में जुटना होगा। उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर कार्ययोजना व समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को बिना अनुमति के कार्यालय/मुख्यालय न छोड़ने को भी कहा है। बैठक में स्वीप, निर्वाचन सामग्री, मूवमेंट प्लान, ट्रांसपोर्ट प्रशिक्षण, ईवीएम, पोस्टल बैलेट सहित चुनाव से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल, जितेंद्र वर्मा, परमानंद राम, सीओ गणेश कोहली, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी. डोभाल, एपीडी रमेश चंद्र, ईई इंद्रजीत बोस, मोहित डबराल आदि शामिल थे।