{"_id":"5d584c078ebc3e89f20aeba9","slug":"police-got-b-warrant-of-khim-singh-rudrapur-news-hld353209121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिला खीम सिंह का बी-वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिला खीम सिंह का बी-वारंट
विज्ञापन
माओवादी खीम सिंह बोरा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड और यूपी में 16 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी खीम सिंह बोरा को रिमांड पर लेने के लिए जिला पुलिस को कोर्ट से बी-वारंट मिल गया है। बी-वारंट के आधार पर नौ सितंबर को बोरा की लखनऊ जेल से खटीमा कोर्ट में पेशी होगी। इसके बाद जिला पुलिस बोरा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
यूपी एटीएस ने बोरा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद यूएसनगर पुलिस ने भी बोरा को रिमांड पर लेने के लिए खटीमा कोर्ट में दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके आधार पर खटीमा कोर्ट में बोरा के खिलाफ बी-वारंट जारी कर वारंट को लखनऊ जेल में दाखिल किया गया है। दाखिल किए गए वारंट के आधार पर नौ सितंबर को लखनऊ जेल प्रशासन की ओर से खटीमा कोर्ट में बोरा को पेश किया जाएगा।
इसके बाद जिला पुलिस बोरा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। रिमांड मिलने के बाद जिला पुलिस बोरा से नानकमत्ता में उसके द्वारा संचालित की गई गतिविधियों के साथ ही उसकी भावी योजनाओं के बारे में पूछताछ करेगी। बता दें कि माओवादी खीम सिंह पर वर्ष 2004 और 2007 में बोरा के खिलाफ नानकमत्ता थाने में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए थे जिनमें बोरा जिला पुलिस का वांछित था। इसके बाद नैनीताल जिला पुलिस भी बोरा को रिमांड पर ले सकती है।