{"_id":"6ab2679767f6f633d3087758","slug":"police-found-a-man-who-had-been-missing-for-seven-years-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121105-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सात साल से लापता व्यक्ति को पुलिस ने खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सात साल से लापता व्यक्ति को पुलिस ने खोजा
Tue, 22 Sep 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात साल पहले घर से निकले बगजीवाला निवासी गणेश प्रसाद को पुलिस ने सकुशल खोजकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
गणेश प्रसाद के वर्षों तक घर नहीं लौटने के बाद उनकी पत्नी ने अगस्त में पुलिस से मदद मांगी थी। महिला ने बताया था कि उनके पति करीब सात साल पहले रोजगार के लिए घर से निकले थे। शुरुआती वर्षों में वह परिवार को अपनी कुशलक्षेम बताते रहे और घर लौटने का आश्वासन देते रहे लेकिन बाद में घर आने से इन्कार कर दिया। महिला को जानकारी मिली कि वह अपनी मां से तो बात करते हैं लेकिन पत्नी और तीन बेटियों से संपर्क नहीं रखते। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर गणेश प्रसाद की जानकारी जुटाई और उनका पता लगाकर परिजनों के साथ उन्हें सकुशल भेज दिया। संवाद