फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pledged to defeat malnutrition in rudraprayag

कुपोषण को हराने का लिया संकल्प

Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pledged to defeat malnutrition in rudraprayag
भारत को कुपोषण मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 1 से 30 सितंबर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। बुधवार को पोषण माह के अंतिम दिन रैली निकालकर, पोस्टर व बैनरों के जरिए लोगों को को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खासतौर पर माता-पिता को बच्चों को पौष्टिक आहार देने की अपील की गई।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)। कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीस दिन तक चले इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों को कुपोषण से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करने के साथ ही पोषक वाटिका के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही भारत को कुपोषण मुक्त करने पर जोर दिया गया। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र में इस अभियान का समापन किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा.पंकज नौटियाल ने बताया कि वर्ष 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया। बताया कि अभियान के तहत पोषण वाटिका लगाकर इसमें पौष्टिक सब्जी उत्पादन के गुर भी ग्रामीणों को सिखाए गए। उन्होंने कम जमीन की उपलब्धता की स्थिति में वर्टिकल गार्डनिंग अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा.गौरव पपनै ने ग्रामीणों को संतुलित आहार एवं पोषण प्रबंधन की जानकारी दी। अभियान को सफल बनाने में नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागड़े, वरुण सुप्याल, ख्यालीराम, रीतिका भास्कर, नेहा डोभाल आदि ने विशेष सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सुपरवाइजर व 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सुपरवाइजर व 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कार्य मां के समान है, जिसका उद्देश्य गर्भवती व उसके पेट में पल रहे शिशु को स्वस्थ रखते हुए सुरक्षित प्रसव कराना है।
विकास भवन में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम वंदना सिंह ने कहा कि एक कुशल मानव संसाधन का विकास तभी संभव है, जब शिशु जन्म से स्वस्थ हो। उन्होंने पोषण माह (1 से 30 सितंबर) तक उत्कृष्ट कार्य करने पर सुपरवाइजर मीनाक्षी व देवेश्वरी और 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि की तर्ज पर ऊखीमठ व जखोली की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को जनपद में पोषण माहा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा देवी योजना की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कराने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीईओ चित्रानंद काला, डा. आशुतोष, डीपीओ हरीश चंद्र, सीपीडीओ शैली प्रजापति, हिमांशु बडोला, शिल्पी, दीपिका, प्रीति आदि मौजूद थे। ब्यूरो
पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
थराली/गैरसैंण। पोषण माह के समापन पर बाल विकास परियोजना थराली की ओर से रैली निकालकर जनता को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय से रैली निकालकर नारों, बैनरों व पोस्टरों के जरिए अनाजों और फलों के सेवन से कुपोषण को दूर भगाने का नारा दिया। इस मौके पर प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत, दीपा, माधवी, उषा, मुन्नी, सपूरा, शशिकला, रत्ना, कल्पेश्वरी, खगोती, लक्ष्मी, दर्शनी, भागा और लक्ष्मी मौजूद थे।
गैरसैंण। आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम के समापन पर अम्मा समितियों के अंतर्गत मंगला देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उप प्रधान गीता देवी, एएनएम विमला आर्य, सहायिका सावित्री देवी, बचूली देवी , मंजू देवी, सुरेशी देवी , मंगला देवी, गजे सिंह , मगन सिंह , विजय सिंह, भावना , सुमन , ज्योति, रोशनी, नीरू आदि मौजूद रहे।संवाद

कुपोषण बच्चों की प्रगति में बाधक
नई टिहरी/घनसाली। जाखणीधार ब्लॉक के टिपरी में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ राकेश मोहन नयाल ने कहा कि कुपोषण बच्चों की प्रगति में बाधक है। बच्चों को पौष्टिक आहार देेने पर माता-पिता को विशेष ध्यान देना होगा। सीपीडीओ मंजू जोशी ने बताया पोषण रथ नौ ब्लॉक के सभी न्याय पंचायतों तक संचालित किया गया। इस मौके पर दीपिका तिवाड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, रजनी भट्ट, राजेश सिंह, अनिल राणा मौजूद रहे। उधर, घनसाली में आयोजित पोषण मेले का शुभारंभ चमियाला की नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने किया। इस मौके पर सीडीपीओ नीलम रमोला, लक्ष्मी बिष्ट, ममता रतूड़ी, उर्मिला भंडारी, रीना रतूड़ी, अशरूफी, बसंती, सुनीता, सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed