फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Plea made to the minister to open the route.

Rudraprayag News: मार्ग खोलने के लिए मंत्री से लगाई गुहार

Tue, 25 Aug 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 25 Aug 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Plea made to the minister to open the route.
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त कालीमठ-बेडुला, ब्यूंखी, कुणजेठी-जग्गी बागवान मार्ग खोलने के लिए प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी खोलने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बंद होने से बेडुला, ब्यूंखी, कुणजेठी और जग्गी बागवान के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान बेडुला प्रदीप राणा, ग्राम प्रधान ब्यूंखी बलवीर रौथाण, ग्राम प्रधान कुणजेठी अनिल शाह, प्रधान संगठन अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान जाल तिलोक रावत, प्रधान प्रतिनिधि जग्गी बागवान भगवान सिंह राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल रावत ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मार्ग जल्द खोलने की मांग की। वहीं विभागीय कनिष्ठ अभियंता हरीश भट्ट ने बताया कि सोमवार को मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन तीन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने और एक स्थान पर दलदल के कारण यातायात सुचारु नहीं हो पाया। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द मार्ग खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed