{"_id":"5f455f208ebc3edd18715396","slug":"platoon-commander-of-the-corona-infected-46th-corps-died-rudrapur-news-hld394600516","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 46वीं वाहिनी के प्लाटून कमांडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 46वीं वाहिनी के प्लाटून कमांडर की मौत
विज्ञापन
शिवराज सिंह राणा, फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमित 46वीं वाहिनी पीएसी के कंपनी कमांडर की सोमवार रात इलाज के दौरान देहरादून में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
मूलरूप से खटीमा निवासी शिवराज सिंह राणा (55) 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात थे। पांच माह से वह देहरादून में हाउसिंग गार्द में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी समेत दो बच्चे पीएसी रुद्रपुर के आवासीय कंपाउंड में रह रहे थे। सेनानायक सुखवीर सिंह ने बताया कि अगस्त में छुट्टी बिताने के बाद 17 अगस्त को शिवराज देहरादून चले गए थे।
19 अगस्त को प्लाटून कमांडर को हल्के बुखार की शिकायत हुई थी। कोरोना टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 अगस्त को तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा लेकिन 24 अगस्त की रात को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सेनानायक ने बताया कि मृतक के परिजनों और कंपनी के अधिकारियों को देहरादून भेज दिया गया है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इधर, प्लाटून कमांडर की मौत से पीएसी परिसर में दुख का माहौल है।