फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People face problems

प्रमाणपत्रों के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
People face problems
अंजुम। - फोटो : RUDRAPUR
तहसील कार्यालय में जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र आदि बनवाने का काम तो शुरू हो गया है लेकिन आवेदकों को समय पर उनके प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को प्रमाणपत्र लेने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में कई लोग प्रमाणपत्र मिलने की आस में तहसील में घूमते नजर आए। उनका कहना था कि प्रमाणपत्र जारी करने में देरी की जा रही है। इसके चलते तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इधर पटवारियों ने बताया कि विभिन्न प्रमाण पत्रों की फाइलें एसडीएम कार्यालय में रखी गईं हैं। एसडीएम के आते ही लोगों को उनके प्रमाणपत्र दे दिए जाएंगे। प्रभारी तहसीलदार भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने की रसीद काटी जा रही है। लोगों की सहूलियत के लिए प्रतिदिन 40 से 50 रसीद कट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 दिनों से चक्कर काट रही हूं, कोई बोल रहा इधर जाओ कोई बोल रहा इधर जाओ, थक कर बैठ गईं हूं। बेटी का जाति प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। एसडीएम सर के आने का इंतजार है। अंजुम, खेड़ा
- वृद्धावस्था पेंशन कार्ड बनवाने के लिए एक हफ्ते से चक्कर काट रहा हूं। प्रमाणपत्र सब लगा दिए हैं लेकिन अभी तक फाइल नहीं मिली है। फाइल मिलने के बाद समाज कल्याण की ओर से खाते में वृद्धा पेंशन आएगी। -दिनेश कुमार, रंपुरा
- स्थायी, जाति, जन्म प्रमाण पत्र की फाइलें एसडीएम कार्यालय में पड़ी हैं। कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। एक हफ्ते से विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील में चक्कर काट रहा हूं। मुकेश, गल्ला मंडी

- लोगों को प्रमाणपत्र के लिए थोड़ी दिक्कत हो रही होंगी। पिछले दो दिनों से वेबसाइट काम नहीं कर रही है। लोगों के प्रमाणपत्र समय से मिलें इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। एक हफ्ते में लंबित सभी फाइलों का समाधान कर दिया जाएगा और लोगों को प्रमाणपत्र मिल जाएंगे।
विशाल मिश्रा, एसडीएम

रुदप्रुर के तहसील में प्रमाण पत्रों के लिए रसीद कटवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।

रुदप्रुर के तहसील में प्रमाण पत्रों के लिए रसीद कटवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed