फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pay attention to safety and crowd management during monsoon

Rudraprayag News: मानसून में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन पर रखें ध्यान

Thu, 04 Jun 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 04 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to safety and crowd management during monsoon
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने ली बैठक, केदारनाथ यात्रा के सेक्टर अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। आगामी मानसून सीजन व केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सेक्टर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। यहां आयोजित बैठक में डीएम ने यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, घोड़ा-खच्चर संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर केदारनाथ यात्रा के सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान भूस्खलन व पत्थर गिरने की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

उन्होंने जोखिम वाले क्षेत्रों में संचालित दुकानों और अस्थायी प्रतिष्ठानों की निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हेली रेस्क्यू सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी तैयार रखें। बैठक में बिना पंजीकरण संचालित घोड़ा-खच्चरों के खिलाफ अभियान चलाने, अनाधिकृत डेरे व अतिक्रमण हटाने, यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। दुकानों में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और रेट लिस्ट प्रदर्शित कराने को भी कहा गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा, राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा, आशीष रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed