{"_id":"688b5afd53d8fb19e30b287c","slug":"parking-will-be-constructed-near-omkareshwar-temple-with-rs-116-crore-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114339-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ओंकारेश्वर मंदिर के समीप 1.16 करोड़ से होगा पार्किंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ओंकारेश्वर मंदिर के समीप 1.16 करोड़ से होगा पार्किंग का निर्माण
Thu, 31 Jul 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के समीप 1.16 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग में 28 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी। पार्किंग बनने से यात्राकाल और अन्य समय पर मंदिर मार्ग पर लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से ओंकारेश्वर मंदिर के पुराने कोठा का पुनरोद्धार कार्य चरणबद्ध किया जा रहा है। यहां पहले चरण के कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं। अब यहां मंदिर के समीप पार्किंग का निर्माण किया जाना है जिसके लिए शासन की ओर से 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू होगी जिसके आधार पर कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। संवाद