{"_id":"69344315b79063f32908a710","slug":"pandava-dance-is-being-held-in-the-karokhi-village-council-after-eight-years-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-850794-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आठ वर्ष बाद ग्राम सभा करोखी में हो रहा पांडव नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आठ वर्ष बाद ग्राम सभा करोखी में हो रहा पांडव नृत्य
Sat, 06 Dec 2025 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
आठ वर्ष बाद ग्राम सभा करोखी में हो रहा पांडव नृत्य
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की ग्रामसभा करोखी में आठ वर्षों के बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 8 दिसंबर को हाथी कौथिक के साथ होगा। इसमें शामिल होने के लिए ग्रामसभा सारी एवं दिलनी के ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ पहुंचे।
रविवार को करोखी के पांडव गंगा स्नान के लिए देवरियाताल जाएंगे और 8 दिसंबर को 23 दिवसीय पांडव नृत्य का समापन होगा। गैंडा कौथिक में जागर गायिका रमेश्वरी भट्ट, नरवदा देवी एवं उमेश सिंह ने अपनी पण्डवानी के माध्यम से जागर गायन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदर गंगा ग्रुप के चेयरमैन खुशल सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ कुब्जा धर्मवान, प्रधान करोखी गीता देवी, सारी अनिता देवी, प्रतिपाल सिंह बजवाल, विनोद नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बजवाल, सुलेखा देवी, सरपंच नन्दन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।