फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pammi Naval's songs captivated

पम्मी नवल के गीतों ने बांधा समा

Sun, 31 Oct 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pammi Naval's songs captivated
रविवार को तल्लानागपुर महोत्सव में लोक गीतों की प्रस्तुति देते हुए लोक गायिका पम्मी नवल व अन्य कल? - फोटो : RUDRAPRYAG
पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का चौथा दिन लोक गायिका पम्मी नवल के गीतों के नाम रहा। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ पांच दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने तल्लानागपुर की ऐतिहासिक व सामाजिक विशेषता के बारे में बताया। वहीं, जिपं सदस्य सुमन नेगी व जिपं सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि आगामी समय में महोत्सव को और भव्य रूप से मनाया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मुख्य आकर्षण लोक गायिका पम्मी नवल के गीत रहे। उन्होंने जय बदरी-केदारनाथ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं। लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी के संयुक्त संचालन में कार्यक्रम में गोकुल टम्टा, महेंद्र नेगी, दीप राणा, पंचम नेगी, अर्जुन नेगी, आरती, रंजना देवी, सरिता राणा, देवेश्वरी देवी, प्यार सिंह नेगी, बीबी थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed