फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Oxygen level can be tested only in villages

गांवों में ही हो सकेगी ऑक्सीजन लेवल की जांच

Mon, 10 May 2021 09:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Oxygen level can be tested only in villages
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ग्राम स्तर पर जरूरतमंदों को पल्स ऑक्सीमीटर की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए डीएम मनुज गोयल ने प्रत्येक ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पल्स ऑक्सीमीटर सहित अन्य जरूरी उपकरण मुहैया कराने को कहा है। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे संक्रमण से बचाव के हरसंभव बेहतर से बेहतर प्रयास हो सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ ब्लाक के 336 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान/प्रशासक को दो-दो व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक-एक पल्स ऑक्सोमीटर दिए जा रहे हैं। गांवों में गठित संयुक्त निगरानी समिति के माध्यम से इन पल्स ऑक्सोमीटर की मदद से गांवों में जरूरतमंद का ऑक्सीजन लेवल जांचा जा सकेगा। प्रशासन की ओर से विकास विभाग के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को सैनिटाइजेशन के लिए सैनिटाइजर भी दिए जाएंगे। इसी सप्ताह सभी ग्राम पंचायतों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ऑक्सोमीटर मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed