{"_id":"65801d42393d7d6dca072f56","slug":"one-person-died-in-collision-between-dumper-and-scooter-in-rudraprayag-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार
Mon, 18 Dec 2023 03:52 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 18 Dec 2023 03:52 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
सोमवार को सुबह 9.30 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे डंपर ने रतूड़ा के समीप एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र रघुनाथ सिंह बिष्ट (47), निवासी नगरासू छिटककर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर सूचना जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों वाहन रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे स्कूटी पर टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के परिजनों की तहरीर पर फरार आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।