फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   one lakh pilgrim reached in kedarnath with in one month.

एक माह में दो लाख यात्री पहुंचे केदारनाथ

Wed, 08 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (केदारनाथ)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) Updated Wed, 08 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
one lakh pilgrim reached in kedarnath with in one month.
केदारनाथ मंदिर - फोटो : file photo

आपदा के बाद इस वर्ष यह पहला मौका है जबकि केदार धाम के कपाट खुलने के बाद एक माह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए हैं। इससे पूर्व 2012 और 2013 में ऐसा हो चुका है। 9 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पहले दिन से उल्लास से भरी रही है।

विज्ञापन


बीच-बीच में मौसम खराबी के बावजूद यात्रा निर्बाध चलती रही। पैदल मार्ग पर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पहले दिन जहां 7068 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। यात्रा के दसवें दिन 18 मई को यह आंकड़ा 44635 और 17वें दिन 25 मई को 101095 पहुंच गया।
विज्ञापन


31 मई को श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार करते हुए 151115 तक पहुंचा, जो 8 जून तक 204113 पहुंच गया है। केदार यात्रा में आपदा के बाद यह नया रिकार्ड है। बीकेटीसी की मानें तो वर्ष 2010 में इतनी अवधि में सवा लाख और वर्ष 2012 में पौने दो लाख के करीब यात्री केदारनाथ पहुंचे थे। जबकि 2015 में एक माह में 43863 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है -
आपदा के बाद इस वर्ष एक माह में ही 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2013 मेें आई आपदा के बाद वह यात्रा थम गई थी वह इस वर्ष अपने पुराने स्वरूप में लौटती दिख रही है।
-- बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed