{"_id":"6ac8d184b77da50f4a0a099d","slug":"the-arrangements-of-12-medical-units-of-the-district-were-examined-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121479-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जिले की 12 चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जिले की 12 चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्थाएं परखीं
Fri, 09 Oct 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने जिले में तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय सहित 12 चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति परखी। निरीक्षण के बाद टीम ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर कमियों, उपलब्धियों और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की सहायक निदेशक डॉ. आकांक्षा निराला के नेतृत्व में टीम ने जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि व जखोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ, तिलवाड़ा, बैनोली व सतेराखाल और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खांखरा, कंडारा, भीरी, चोपता व तुनेटा का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने आसपास के गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों से भी संवाद किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता व उनके अनुभवों की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा करना और कमियों को दूर करा है। टीम में डॉ. विकास पांडे, डॉ. अंकिता ढौंडियाल और सूरत सिंह तोमर शामिल रहे। जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी और सीपीएचसी समन्वयक विजय रावत भी मौजूद रहे।