{"_id":"6ac8d50921e5d62fdc03ca83","slug":"demand-for-leveling-the-ground-before-the-fair-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121484-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मेले से पहले मैदान के समतलीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मेले से पहले मैदान के समतलीकरण की मांग
Fri, 09 Oct 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले से पहले खेल मैदान के समतलीकरण और सफाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों और लोगों ने चेतावनी दी है यदि नगर पंचायत ने समय रहते मैदान की घास और मिट्टी के ढेर नहीं हटाए तो नवंबर में मुनि महाराज की डोली यात्रा से पहले श्रद्धालु स्वयं श्रमदान कर सफाई करेंगे।
मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और स्टेडियम निर्माण के दौरान निकली मिट्टी के ढेर चारों तरफ पड़े हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने प्राथमिकता के आधार पर मैदान समतल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी अनुराज खत्री और व्यापारी रोहित रावत का कहना है कि यह एक राजकीय मेला है और मैदान में बच्चे-बुजुर्ग टहलने के साथ कई कार्यक्रम होते हैं, इसलिए इसकी सफाई जरूरी है। वहीं, मंदिर के पुजारी योगेश बेंजवाल ने बताया कि इस स्थान को अगस्त्यमुनि महाराज का द्युका और गद्दी स्थल माना जाता है और नवंबर में यहीं से डोली यात्रा प्रस्थान करेगी। वहीं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने बताया कि मेले के दौरान मैदान के समतलीकरण और सफाई की जिम्मेदारी मेला समिति की ही होती है।