{"_id":"5f7387d98ebc3e3b4b41903b","slug":"one-caught-rudrapur-news-hld3987238179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब देखकर प्रिंटर के सहारे तैयार किए नकली नोट, धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब देखकर प्रिंटर के सहारे तैयार किए नकली नोट, धरा गया
विज्ञापन
गदरपुर में पुलिस की गिरफ्त में जाली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर(ऊधमसिंह नगर)। यूट्यूब की मदद से जाली नोट तैयार कर बाजार में चलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को थाना परिसर में पत्रकार वार्ता में एएसपी काशीपुर राजेश भट्ट ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को पाल मारुति सर्विस सेंटर के पास नकली नोटों का कारोबार करने की सूचना मिली थी। इस पर थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने एसआई शंकर सिंह रावत की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा।
टीम ने मौके से आरोपी तलजिंदर सिंह निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना मिलक खानम रामपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 12 और 200 के 17 जाली नोटों के अलावा एक बाइक (पीबी 08 बीजेड 6568) बरामद हुई। आरोपी तलजिंदर ने बताया कि उसने यूट्यूब पर देखकर प्रिंटर की मदद से जाली नोट तैयार किए थे। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 18,160 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
ये रुपये आरोपी ने जाली नोटों को बाजार में खपाकर एकत्र किए थे। आरोपी के खिलाफ धारा 489 (ख) (ग) आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। टीम में एसओ अरविंद चौधरी, एसआई शंकर सिंह रावत, अनिल चौहान, प्रकाश चंद्र भट्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल गिरीश चंद, राजेश यादव, प्रेम सिंह, बिपिन चंद्र शामिल थे।