फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Notice given to Kotdars for closing shop during lockdown

लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद करने पर कोटेदारों को थमाया नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Notice given to Kotdars for closing shop during lockdown
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान मनमाने ढंग से दुकान बंद करने पर डीएसओ ने दो कोटेदारों को नोटिस थमाया है। नोटिस में चेताया गया है कि दुकानों को बंद करने का सन्तोषजनक जवाब नहीं मिला तो दुकानों को निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं अचानक छापे पड़ने से दिनभर सस्ता-गल्ला विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
मंगलवार को डीएसओ श्याम आर्या ने गदरपुर क्षेत्र में सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अचानक छापे मारे । इस दौरान जाफरपुर में कोटेदार दिलीप सिंह व अलख देवी में निशांत अरोरा की दुकानें बंद मिलीं। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान बंद रहने से जरूरतमंद लोगों को परेशान होना पड़ता है। डीएसओ ने दोनों कोटेदारों को कॉल कर दुकान बंद करने का कारण पूछा तो दोनों सही जवाब नहीं दे पाए। डीएसओ आर्या ने बताया दोनों कोटेदारों को नोटिस देकर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद नहीं की जा सकती है। कोटादार जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन वितरित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed