{"_id":"5d3b4bbb8ebc3e6d0179cd5c","slug":"nh-74-id-to-reach-rudrapur-for-checking-bank-accounts-in-scam-rudrapur-news-hld350493056","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 : घोटाले में बैंक खातों की जांच के लिए रुद्रपुर पहुंची ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 : घोटाले में बैंक खातों की जांच के लिए रुद्रपुर पहुंची ईडी
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को फिर एक बार रुद्रपुर पहुंची। टीम ने गलत तरीके से करोड़ों का मुआवजा लेने वाले किसानों के खातों का ब्योरा एसआईटी से जुटाया। इसके साथ ही घोटाले से संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज भी ईडी ने एसआईटी से लिए हैं।
भूमि मुआवजा घोटाले में एनएच-74 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के नाम पर लिए गए करोड़ों के मुआवजे में मनी लांड्रिंग के साक्ष्य मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी एसआईटी के साथ जांच में शामिल हुआ था। एसआईटी की ओर से शासन को घोटाले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट भेजने के बाद सितंबर 2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने भी एसआईटी से मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच रिपोर्ट मांगी थी।
अक्तूबर में एसआईटी ने सहायक निदेशक भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय को प्रथम सूचना रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर ईडी ने एसआईटी से मनी लांड्रिंग के मामलों की जानकारी लेने के साथ ही तहसीलों से भी संबंधित पत्रावलियों की सत्यापित पत्रावलियां लेकर जांच शुरू कर दी थी। जुलाई 2018 में ईडी के अधिकारियों ने जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर के कुछ काश्तकारों से पूछताछ की। इसमें जसपुर और काशीपुर तहसील से ईडी को मनी लांड्रिंग के कुछ साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर ईडी ने मुआवजा लेने वाले किसानों के बैंक खातों की भी जांच शुरू की। शुक्रवार को एक बार फिर ईडी के अधिकारियों ने रुद्रपुर एसआईटी दफ्तर पहुंचकर कुछ और किसानों के खातों का ब्योरा जुटाने के साथ ही घोटाले से संबंधित कुछ दस्तावेज भी एसआईटी से लिए।