{"_id":"6ae9df41f29ed9506909c45d","slug":"new-pathology-lab-building-ready-at-agastyamuni-chc-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121977-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि सीएचसी में नया पैथोलॉजी लैब भवन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि सीएचसी में नया पैथोलॉजी लैब भवन तैयार
Tue, 03 Nov 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के तहत 50 लाख रुपये की लागत से पैथोलॉजी लैब एवं ब्लड बैंक का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में अब फिनिशिंग और उपकरण लगाने का काम शेष है। इसके बाद इसे अस्पताल को सौंपकर आम लोगों के लिए जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए भवन में तीन कक्ष, एक प्रयोगशाला और कार्यालय का निर्माण किया गया है। सीएमओ कार्यालय के इंजीनियर दीपक नेगी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुछ महीनों में भवन अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. हेमा असवाल ने बताया कि वर्तमान में भी अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की सुविधा है लेकिन नए भवन के शुरू होने से जांच सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद