फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nari Niketan grill BJP government in case

नारी निकेतन मामले में सरकार को घेरेगी भाजपा

Wed, 16 Dec 2015 06:11 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 16 Dec 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस के ही विधायक समय-समय पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे राज्य में विकास कार्यों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल अपने हितों के लिए सरकारी संपत्ति को खरीद-फरोख्त कर रही है। इसका विरोध किया जाएगा। राज्य की स्थायी राजधानी के मुद्दे पर रावत ने कहा कि भाजपा ने इसके लिए हमेशा संघर्ष किया है। जनभावनाओं के अनुरूप  ही स्थायी राजधानी बनाई जानी जरूरी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसका नतीजा कांग्रेस को 2017 विधानसभा चुनाव में मिलेगा। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आनंद बोहरा, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, मंडल महामंत्री विवेक बंसल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष नेगी, अजय सेमवाल, डा. अमित रतूड़ी, सुशीला बिष्ट, अमर कंडवाल, सूरत चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed