फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Murder of pregnant wife in a fit manner, case on six

तैश में आकर कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Murder of pregnant wife in a fit manner, case on six
रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल आकाश से जानकारी लेते एसपी क्राइम प्रमोद कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाद में पति भी चाकू लगने से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पति ने पत्नी के अवैध संबंधों को विवाद का कारण बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मामले में मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से सकटुवा बिलासपुर (यूपी) निवासी आकाश सागर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के रविंद्रनगर में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। आठ माह पूर्व आकाश का विवाह विशनपुर जागीर बिलासपुर (यूपी) निवासी बबली (22) से हुआ था। करीब 15 दिन पूर्व आकाश बबली को अपने साथ ट्रांजिट कैंप ले आया। इस दौरान बबली छह माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

आकाश के अनुसार चार दिन पहले बबली के एक रिश्तेेदार का उसके पास फोन आया, जिसमें रिश्तेदार ने बबली के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात कही। इसी बात को लेकर आकाश और बबली के बीच रोजाना झगड़ा होने लगा। शनिवार सुबह भी बबली के पास रिश्तेदार का फोन आने पर आकाश और बबली के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। गुस्से में बबली ने पास ही रखे चाकू से आकाश पर हमला कर दिया। इससे तैश में आए आकाश ने बबली का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। इसके बाद आकाश ने अपनी मकान मालकिन को सूचना दी कि बबली ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची मकान मालकिन पड़ोसियों की मदद से बबली और आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार और सीओ सिटी हिमांशु शाह ने भी आकाश से पूछताछ की। मृतका चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। देर शाम पुलिस ने मृतका के भाई अजय कुमार की तहरीर पर आकाश, ससुर बाबूराम, देवर विकास, ननद आरती, बहनोई पदम और सास राजवती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।
आकाश के बयानों पर पुलिस को संदेह
रुद्रपुर। पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले घायल आकाश का कहना है कि अवैैध संबंधों के बारे में पूछताछ में पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन आकाश के जख्मों को देखकर पुलिस को अंदेशा है कि बबली को मौत के घाट उतारने के बाद आकाश ने घटना को हमला दिखाकर खुद को चाकू से घायल कर दिया।
हालांकि आकाश का कहना है बबली के फोन में उसके अवैध संबंधों के साक्ष्य हैं। पुलिस बबली के मोबाइल की भी जांच कर रही है। बबली के मांग पर ही आकाश दो दिन पहले बाजार से चाकू खरीदकर लाया था।
घटना से एक दिन पहले समझाकर गई थी आकाश की मां
रुद्रपुर। आकाश के घरवालों को भी आकाश और बबली के बीच चल रहे झगड़े की जानकारी थी। इसके चलते बीते शुक्रवार आकाश की मां राजवती आकाश के घर पहुंची और दंपति को समझाकर गई थी। गर्भवती होने के कारण उसने बबली से अपने साथ चलने को कहा लेकिन बबली ने अधिक परेशानी होने पर कुछ दिन बाद खुद ही आने की बात सास से कही। इसके बाद राजवती अपने घर चली गई।

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में गर्भवती की हत्या हुई है। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी ने उसे पर हमला किया तो उसने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम।

रुद्रपुर की मृतका बबली का फाइल फोटो।

रुद्रपुर की मृतका बबली का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed