{"_id":"676c75f3fcea1a517604f3a7","slug":"murder-accused-sent-to-pursari-jail-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-578923-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हत्यारोपी को भेजा गया पुरसाड़ी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हत्यारोपी को भेजा गया पुरसाड़ी जेल
Thu, 26 Dec 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू में अपने भाई की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले नितिन नेगी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मेडिकल बोर्ड के माध्यम से मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे हत्यारोपी के स्वास्थ्य जांच की तैयारी भी कर रही है। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी 32 वर्षीय नितिन को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नितिन कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार है और घर पर ही रहता था।
सूत्रों के मानें तो बीते सोमवार की रात्रि को उसने अपनी भाभी के साथ मारपीट की थी, जिस पर उसके बड़े भाई श्रीकांत नेगी ने उसे कमरे में बंद कर दिया था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को जैसे ही उसके भाई ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसने आक्रोशित होकर चाकू से कई हमले कर उसे छत से धक्का मारकर चौक में फेंक दिया था।
विज्ञापन
इधर, कोतवाली रुद्रप्रयाग के निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि आरोपी नितिन को पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। मामले में गहनात से जांच की जा रही है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला