फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement stalled on Dalsingi-Chandrapuri pedestrian route

डालसिंगी-बसुकेदार-चंद्रापुरी पैदल मार्ग भूस्खलन से ठप

Mon, 01 Aug 2022 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Movement stalled on Dalsingi-Chandrapuri pedestrian route
बसुकेदार क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को चंद्रापुरी से जोड़ने वाला पुराना पैदल मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन व जिला पंचायत से पैदल मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान आशा देवी, सोहन सिंह भंडारी, अजीत भंडारी का कहना है कि पारंपरिक पैदल मार्ग के बंद होने से जरूरतमंद लोग बसुकेदार तहसील कार्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रशासन व जिला पंचायत को रास्ते के बारे में कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। इन हालातों में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जिला पंचायत रुद्रप्रयाग से डालसिंगी-बसुकेदार-चंद्रापुरी पारंपरिक पैदल मार्ग का यथाशीघ्र सुधारीकरण करने की मांग की है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी ने बताया कि अधीनस्थ संपत्तियों के संरक्षण के लिए योजना तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed