फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement for restoration of old pension is intensifying: BP Singh

पुरानी पेंशन बहाली के लिए तेज हो रहा आंदोलन: बीपी सिंह

Tue, 02 Feb 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Movement for restoration of old pension is intensifying: BP Singh
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह ने शिक्षक-कर्मचारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर मांगपूर्ति के लिए आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

यहां पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह ने शिक्षक-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई पेंशन योजना का कोई औचित्य नहीं है। देशभर में कर्मचारी-शिक्षक संगठन लामबंद हो गए हैं। इस मौके पर मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है, जिसे और तेज किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला व गढ़वाल में आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए जल्द ब्लॉकवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर संरक्षक शंकर भट्ट, रणवीर सिंधवाल, उपाध्यक्ष अंकित रावत, विक्रम सिंह झिक्वांण, बीएस कठैत समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed