फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Nanda's doli left her in-laws' house from Nanihal

ननिहाल से ससुराल विदा हुई मां नंदा की डोली

Wed, 20 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's doli left her in-laws' house from Nanihal
तुंगनाथ घाटी के सारी गांव से आराध्य मां नंदा को ससुराल मक्कूमठ के लिए विदा करते हुए ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
तुंगनाथ घाटी के छह ग्राम पंचायतों की आराध्य मां नंदा की लोकजात ननिहाल से विदा होकर अपनी ससुराल मक्कूमठ पहुंच गई है। ग्रामीणों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया। साथ ही विधि-विधान के साथ देवी की मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। अब, अगले वर्ष अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आठ दिवसीय लोकजात शुरू होगी।
विज्ञापन

बुधवार को मां नंदा की डोली की ननिहाल गांव सारी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान से परंपराओं का निर्वहन करते हुए ध्याणियों, ग्रामीणों व प्रवासियों ने पूजा-अर्चना की। साथ ही आरती उतारकर शृंगार के साथ प्रतिमा को कंडी में विराजमान किया गया। मौके पर जागर गायिका रामेश्वरी देवी, कुब्जा देवी, नर्मदा देवी व गुड्डी देवी ने मां नंदा के गीत, मांगल व जागर गाए। दोपहर बाद मां नंदा की डोली को कलेऊ व शृंगार सामग्री भेंट के साथ ननिहाल के मैतियों ने ससुराल के लिए विदा किया। ग्रामीण, गांव की सीमा तक डोली को विदा करने गए। वहां पर मक्कूमठ के ग्रामीणों ने देवी डोली का स्वागत किया और और कंडी में विराजमान आराध्य को गांव तक पहुंचाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, सरपंच भगत सिंह, पूर्व सरपंच मुरली सिंह, ईको विकास समिति के अध्यक्ष मनोज नेगी, महिला मंगल अध्यक्ष मंजू नेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष धमेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed