{"_id":"570a85624f1c1b3d63c810f1","slug":"minimum-wage-workers-do-not-find-statistically","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकिक कर्मियों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकिक कर्मियों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंकिक कर्मचारी संगठन ने राजकीय कर्मचारी घोषित कर नियमित वेतन की मांग की है। संगठन ने जिला कार्यकारिणी का गठन कर देवेंद्र आर्य को अध्यक्ष चुना गया है। यहां हुई संगठन की बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर सहकारी समितियों में कार्य कर रहे आंकिक कर्मियों व प्रभारी सचिवों का शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि लंबे समय से हो रही मांग के बाद भी उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर समितियों में कार्यरत कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर गठित कार्यकारिणी में नीमा बिष्ट उपाध्यक्ष, पृथ्वी सिंह नेगी, संगठन मंत्री, मनोज खेतवाल महासचिव, शीशपाल सिंह कोषाध्यक्ष, हरि प्रसाद संयुक्त मंत्री, हुकम सिंह सचिव और सचिव भरत सिंह को चुना गया।
विज्ञापन