{"_id":"571cfb954f1c1b97388b486f","slug":"millions-of-forest-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की वन संपदा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की वन संपदा जलकर राख
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खांकरा और रुद्रप्रयाग रेंज के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। वन विभाग और ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन तेज हवा चलने से आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम को रुद्रप्रयाग रेंज के अंतर्गत जवाड़ी गांव के ऊपर चीड़ के जंगल में आग लग गई थी। यहां पूरी रात वन संपदा राख होती रही। रविवार सुबह खांकरा रेंज में नरकोटा गांव के ऊपर वन क्षेत्र में भी आग लग गई।
विज्ञापन
वनाग्नि से धुएं का गुबार उठ रहा है, जिससे वातावरण में धुंध छाई है। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जा चुकी है। बस्ती क्षेत्र तक आग न पहुंचे इसके लिए पूरी ऐहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन