फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cattle rescued by 'Aapda Mitra' and DDRF

Rudraprayag News: गोवंश को आपदा मित्र और डीडीआरएफ ने बचाया

Mon, 02 Nov 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 02 Nov 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Cattle rescued by 'Aapda Mitra' and DDRF
फोटो
विज्ञापन

बसुकेदार। कॉलोनी बाजार में स्कपर में फंसे गोवंश को तहसील बसुकेदार की आपदा मित्र और डीडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। गोवंश देर रात से स्कपर में फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों ने सड़कों पर लावारिस छोड़े जा रहे गोवंश को लेकर नाराजगी जताई। पूर्व प्रधान कौशलपुर जगदीश लाल, बलवीर सिंह सजवाण और संदीप नेगी ने कहा कि गोवंश के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाले लोग उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गोवंश के कानों में लगे टैग निकालकर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed