{"_id":"6ae893b4626bfa54f0030463","slug":"we-will-provide-all-possible-financial-assistance-for-development-works-bharat-singh-chaudhary-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121962-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए देंगे हरसंभव आर्थिक सहायता : भरत सिंह चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए देंगे हरसंभव आर्थिक सहायता : भरत सिंह चौधरी
Mon, 02 Nov 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चिरबटिया में किसान मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन
जखोली। पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मेले को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए विश्वविद्यालय के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए हरसंभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट और आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई दी।
इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने मोटे अनाज श्री अन्न पर आधारित विश्वविद्यालय की ओर से तैयार पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में पारंपरिक अनाजों के संरक्षण, पोषण सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक और किसानों की आजीविका संवर्धन से जुड़े विषय शामिल हैं। कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने भविष्य में भी चिरबटिया में किसान मेले के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत, पूर्व प्रधान धूम सिंह राणा, प्रधान सुदीपा मेहरा, ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, सतीश भट्ट और चैन सिंह पंवार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे।