Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers halt tunnel construction, demanding displacement and compensation.

Rudraprayag News: विस्थापन और मुआवजे की मांग, ग्रामीणों ने रुकवाया टनल निर्माण

Mon, 02 Nov 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 02 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers halt tunnel construction, demanding displacement and compensation.
फोटो ----
विज्ञापन


रतूड़ा-बड़ेथी के ग्रामीण बोले, अभी तक आवंटित नहीं की गई जमीन
टनल निर्माण के कारण मकानों में आईं दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टनल निर्माण से प्रभावित रतूड़ा-बड़ेथी के ग्रामीणों ने विस्थापन और मुआवजे की मांग के लिए सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले दस साल से उन्हें विस्थापन और पुनर्वास का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापन के लिए उन्हें तीन अलग-अलग स्थान दिखाए गए लेकिन कहीं भी जमीन आवंटित नहीं की गई। उनका दावा है कि रेलवे की ओर से विस्थापन के लिए करीब सवा करोड़ रुपये जिला प्रशासन को भेजे गए हैं लेकिन पुनर्वास की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने इस धनराशि की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टनल निर्माण के कारण उनके मकानों में दरारें आई हैं और कई भवनों को नुकसान पहुंचा है। मरम्मत के लिए केवल दो से ढाई हजार रुपये दिए गए जो मकानों की मरम्मत के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने प्रभावित भवनों का विशेषज्ञों से सर्वे कराने और वास्तविक नुकसान के आधार पर मुआवजा देने की मांग उठाई। आंदोलन में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार और उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रेल परियोजना के विरोध में नहीं हैं लेकिन विकास के नाम पर प्रभावित परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुनर्वास के लिए समय सीमा घोषित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान आनंद लाल, धर्म लाल, गुड्डी देवी, विशम्भरी देवी, सरोजनी देवी, भुवनेश्वरी देवी, राजू लाल, गुड्डी देवी, सुशीला देवी, गणेशी देवी, महेश, लक्ष्मण, संदीप और हरीश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed