फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Million football stadium will

एक करोड़ से बनेगा फुटबॉल स्टेडियम

Mon, 07 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 07 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
गुलाबराय मैदान को फुटबॉल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। शासन स्तर पर इस कार्य के लिए प्रारंभिक चरण में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माणदायी संस्था जिला पंचायत को टोकन मनी की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग से लगे गुलाबराय मैदान को नए रूप में लाने के लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। मैदान को 110 मीटर लंबा और 90 मीटर चौड़ाई में विकसित किया जाएगा। इससे यहां पर आगामी समय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके।
विज्ञापन

मैदान को आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। मैदान के तीनों किनारों को विकसित कर बैठने के लिए सीढ़ियां बनाई जाएंगी। प्रवेश और बाहर निकलने के लिए भी अलग-अलग द्वार बनेंगे। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने गुलाबराय मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खेल मैदान के कायाकल्प के लिए हो रहे प्रयासों की खेल प्रेमियों ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम भी बनेगा
गुलाबराय मैदान में इंडोर स्टेडियम भी बनेगा। यहां वालीबाल, लॉन टेनिस, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन के कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां शतरंज, कैरम व अन्य खेल भी होंगे।


गुलाबराय मैदान को फुटबाल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन से एक करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। निर्माण का जिम्मा जिला पंचायत को सौंपा गया है, जिसे पहली किश्त के रूप में पचास लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं। स्टेडियम पर कितना भी खर्चा आए, उसके लिए धन उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
- डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड शासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed