फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Many people reaching the temple area in the name of tourism

पर्यटन के नाम पर मंदिर क्षेत्र में पहुंच रहे कई लोग

Sun, 20 Feb 2022 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Many people reaching the temple area in the name of tourism
शीतकाल में पर्यटन के नाम पर कई लोग तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर तक पहुंच रहे हैं, जिससे धार्मिक मान्यताओं का हनन हो रहा है। साथ ही मंदिर की सुरक्षा के लिए खतरा बना है। हक-हकूकधारियों ने प्रशासन और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से शीतकाल में मंदिर परिक्षेत्र में प्रवेश वर्जित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, लंबोदर प्रसाद मैठाणी, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी का कहना है कि शीतकाल में चोपता से चंद्रशिला तक ट्रेकिंग के नाम पर कई लोग मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। प्रशासन को पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है। वर्ष 2017 में प्रशासन ने शीतकाल में तुंगनाथ मंदिर में सुबह से शाम तक दो होमगार्ड की तैनाती की बात भी कही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने वन विभाग, बीकेटीसी व प्रशासन पुख्ता इंतजाम की मांग की है। इधर, बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि पंच केदार की सुरक्षा व संरक्षण के लिए जल्द योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed