फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Manisha of Gadarpur block became the first in the long jump

लंबी कूद में गदरपुर ब्लॉक की मनीषा रहीं प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manisha of Gadarpur block became the first in the long jump
रुद्रपुर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के सातवें दिन रविवार को अंडर-21 बालिका वर्ग की ऊंची कूद गदरपुर ब्लॉक की छात्रा मनीषा पानू प्रथम रहीं। जसपुर की कोमल को द्वितीय और रुद्रपुर ब्लॉक की माया तृतीय रहीं।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-21 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गदरपुर की मनीषा पानू प्रथम, रुद्रपुर की आरती थापा द्वितीय व बाजपुर की आरती तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में काशीपुर की नेहा सैनी प्रथम, खटीमा की सुधा साहनी द्वितीय व सितारगंज की संजना तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में सितारगंज की संजना प्रथम, खटीमा की नीतू द्वितीय व जसपुर की शिवानी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में कशीपुर की मीनू शर्मा प्रथम, सितारगंज की तारा द्वितीय व जसपुर की कविता तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में मीनू शर्मा प्रथम, सितारगंज की तारा द्वितीय व गदरपुर की मनीषा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में रुद्रपुर की मनीषा प्रथम, जसपुर की कोमल द्वितीय व सितारगंज की रीता काला तृतीय रहीं। चक्का फेंक में खटीमा की संजू राणा प्रथम, रुद्रपुर की शिवानी द्वितीय व सितारगंज की सीमा साधक तृतीय रहीं। गोला फेंक में बाजपुर की आरती प्रथम, रुद्रपुर की साहनी चौधरी द्वितीय व खटीमा की संजू राणा तृतीय रहीं। भाला फेंक में काशीपुर की मीनू शर्मा प्रथम, सितारगंज की तारा द्वितीय व जसपुर की कविता तृतीय रहीं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली, जिला खेल समन्वयक प्राथमिक राजेंद्र भाकुनी, प्रेमा बोहरा, अन्नू चौधरी, इमरान खान, एचएस भंडारी, कैलाश राजपूत, चिदंबर जोशी, कमल सक्सेना, शिवदत्त नैनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा हुई जूडो प्रतियोगिता
रुद्रपुर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान आयोजकों की लापरवाही से शुक्रवार को जूडो के 12 खिलाड़ियों को पुरस्कार नहीं मिल सके थे। जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली ने कहा कि रविवार को इन खिलाड़ियों की दोबारा प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed