फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mamand Pipli's women won in tug of war

रस्साकशी में ममंद पीपली की महिलाएं जीतीं

Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mamand Pipli's women won in tug of war
तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव के आखिरी दिन महिला व युवक मंगल दलों के साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में वॉलीबाल ओपन वर्ग में नव युवक मंगल दल टैठी और स्कूल वर्ग में जीआईसी मौजखाल विजेता रहा। जबकि रस्साकशी में ममंद पीपली ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने बच्छणस्यूं में को-ऑपरेटिव बैंक की सीबीएस शाखा खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

बच्छणस्यूं महोत्सव में शनिवार को लोक गायक प्रदीप रावत, मोनिका राण व सिमरन कठैत ने जहां मोहना तेरी मुरली बजी..., ठंडो रे ठंडो..., स्याली बंपाली... आदि गीतों की प्रस्तुति ने मेलार्थियों को थिरकने पर मजबूर किया। वहीं, महिला मंगल दलों ने चौंफला, झूमेलो, चांछरी लोकनृत्य के साथ देवी-देवताओं के लोकगीत व जागरों की प्रस्तुतियां दीं। ममंद की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बणसो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने बच्छणस्यूं में सभी महिला मंगल दलों को एक-एक लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से काश्तकारों को विधायक निधि की सब्सिडी पर हल उपलब्ध कराने और 10 पावर ब्रिडर देने की बात भी कही। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने प्राचीन महोत्सवों के संरक्षण पर जोर दिया। मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अतिथियों ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मेलार्थियों ने फीडबैक लिया। इस अवसर पर जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, अजय सेमवाल, पूनम कठैत, प्रदीप मलासी, कैलाश भट्ट, सोबन सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ ममगाईं, नरेंद्र ममगाईं, प्रकाश सिंह रावत, दिनेश सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed