फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mahayagya in Markandeya temple, Makku from April 22

मार्केण्डेय मंदिर मक्कू में महायज्ञ 22 अप्रैल से

Wed, 02 Mar 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mahayagya in Markandeya temple, Makku from April 22
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ में 16 वर्षों के बाद इस वर्ष 22 अप्रैल से 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू होगा। अनुष्ठान में क्षेत्र व विश्व कल्याण की कामना के साथ प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

मार्केण्डेय मंदिर परिसर में मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आचार्यगणों व पुंच पुरोहितों ने पंचांग गणना से महायज्ञ का दिन तय किया। गणना के अनुसार, 19 अप्रैल केा भगवान तुंगनाथ जी का हल्दी हाथ होगा। 20 को हवन पूजा व सकलीकरण और 21 को कुंड की स्थापना, 22 को विशेष पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। दसवें दिन 1 मई को भव्य जलकलश यात्रा का आयोजन होगा। वहीं, 2 मई को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। बैठक में आचार्य शारदानंद देवशाली, नवीन देवशाली, पंच पुरोहित अध्यक्ष प्रियधर मैठाणी, देवरा समति अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी, ग्राम प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेपं सदस्य जयवीर नेगी, सरपंच विजय चौहान, यज्ञ प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक दलवीर नेगी, माहेश्वर प्रसाद मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, राजेंद्र भंडारी, उमा दत्त मैठाणी, चंद्र सिंह रावत, विज रावत, गोपाल सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed