फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Maa Chandika's nine-day Mahayagya concluded with grand tableaux

भव्य झांकियों के साथ मां चंडिका का नौ दिनी महायज्ञ संपन्न

Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Maa Chandika's nine-day Mahayagya concluded with grand tableaux
जखोली ब्लाक के जैली गांव में मां चंडिका देवी का नौ दिवसीय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आराध्य भगवती के दर्शनों के लिए ग्रामीणों, प्रवासियों और ध्याणियों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पांडव नृत्य, शिव-पार्वती विवाह, श्रीकृष्ण जन्म पर भव्य झांकी भी निकाली।
विज्ञापन

26 वर्ष बाद आयोजित अनुष्ठान के अंतिम दिन सुबह से मंदिर में विशेष पूजा शुरू हुई। पुजारियों ने देवी का शृंगार करते हुए आरती उतारी। इसके बाद मंदिर परिसर में महायज्ञ में ब्राह्मणों ने देश की सुख-समृद्धि के लिए 11 हजार आहुतियां दीं। अनुष्ठान में सिलगढ़ पट्टी के सभी गांवों के प्रवासी ग्रामीणों, ध्याणियों और ग्रामीणों ने शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्राचीन धार्मिक मान्यताओं का प्रचार होता है। इस मौके पर आचार्य उमेश भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, पूर्व जिपं अध्यक्ष श्रीकृष्ण भट्ट, एमएन भट्ट, ग्राम प्रधान राधा देवी, वीरा पंवार, दीपक पंवार, विजयपाल बिष्ठ, राजेश चमोली, प्रवीण रावत, किशन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed