फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lord Madmeshwar's dolly left for his dhim

भगवान मद्महेश्वर की डोली अपने धाम के लिए रवाना

Tue, 16 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lord Madmeshwar's dolly left for his dhim
utsav dolli - फोटो : amar ujala bureau

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मध्य हिमालय स्थित अपने धाम मद्महेश्वर के लिए रवाना हो गई है। सैकड़ों भक्तों के जयकारों के बीच डोली रात्रि विश्राम के लिए प्रथम पड़ाव रांसी गांव के सिद्धपीठ राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंच गई है। 17 मई को डोली दूसरे पड़ाव पर गौंडार गांव पहुंचेगी, जबकि 18 मई को डोली धाम पहुंचेगी और उसी दिन सुबह 11 बजे कर्क लग्न में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन


पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के सभामंडप में विराजमान भगवान मद्महेश्वर की भोगमूर्ति को विशेष पूजा-अर्चना के बाद चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। इस मौके पर हक हकूकधारी रांसी व गौंडार के ग्रामीणों ने डोली का भव्य श्रृृंगार किया।
विज्ञापन


इधर, पंचकेदार गद्दी स्थल में रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा मद्महेश्वर धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग को अचकन व पगड़ी पहनाई और छह माह की पूजा का संकल्प कराया। मंदिर के वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी के वेद मंत्रोच्चारण के बीच डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की तीन परिक्रमा के बाद प्रात: 7 बजकर 30 मिनट पर अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय वाद्य यंत्रों व भक्तों के जयकारों के बीच डोली डंगवाडी, ब्राह्मणखोली, मंगोली होते हुए मंगोलचारी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भगवान को अर्ध्य लगाया। इस दौरान रावल भीमाशंकर लिंग भी डोली को विदा करने के लिए पहुंचे।


यहां पर कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से होते हुए डोली दोपहर बाद पहले पड़ाव रांसी गांव पहुंची। इस मौके पर पुजारी शिवशंकर लिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, राजकुमार नौटियाल, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट, सभासद प्रमोद नेगी, बलवंत रावत, रणजीत रावत व शिव सिंह रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed