फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lord Baman took 21 rounds of the temple sitting on a silver plate.

Rudraprayag News: भगवान बामन ने चांदी की थाल में विराजमान होकर की मंदिर की 21 परिक्रमा

Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lord Baman took 21 rounds of the temple sitting on a silver plate.
त्रियुगीनारायण मंदिर में बामन द्धादशी मेला में उमड़े हजारों श्रद्धालु। संवाद
आराध्य के दर्शनों के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, 24 दंपतियों ने किया जागरण
विज्ञापन

गुप्तकाशी। त्रियुगीनाराया में बामन द्वादशी पर भक्तों ने भगवान बामन के दिव्य दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान आराध्य ने चांदी की थाल में विराजमान होकर भक्तों को सुख-समद्धि का आशीर्वाद दिया। साथ ही त्रियुगीनारायण मंदिर की 21 परिक्रमाएं कर गर्भगृह में विराजमान हुए। मेला में 24 दंपतियों ने संतान प्राप्ति के लिए जागरण किया।

मंगवार को मंदिर के पुजारी व वेदपाठियों ने भगवान बामन की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। सेरशी गांव के नौटियाल जाति के लोगों ने चांदी की थाल सजाई और भोगमूर्ति को थाल में रखकर मंदिर की 21 परिक्रमा की। इसके उपरांत भगवान बामन की भोगमूर्तियों को शुद्धिकरण के साथ गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस अवसर तीर्थपुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वरानंद भट्ट, मंदिर के प्रबंधक अजय शर्मा, व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल, मठाधिपति पशुराम गैरोला, पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, पूर्णानंद सेमवाल, कैलाशचन्द्र गैरोला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed