फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor ban imposed in Mahad village too

Rudraprayag News: महड़ गांव में भी शराब पर लगी पाबंदी

Sun, 15 Mar 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 15 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Liquor ban imposed in Mahad village too
रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम महड़ में महिला मंगल दल और ग्राम प्रधान की पहल पर गांव में शराबबंदी को लेकर सख्त नियम तय किए गए हैं। यहां हुई बैठक में सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के सेवन और परोसने पर रोक लगाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी-विवाह, मुंडन और पितृ कार्य सहित किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर पहुंचता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं कार्यक्रमों में शराब परोसे जाने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगेगा और उसका गांव से बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा गांव में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। गांव की सीमा में शराब बेचते पाए जाने पर भी 21 हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है। बैठक में प्रधान हरीश सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष सरोजनी देवी, सचिव जयंती देवी, रोशनी सती, हेमंत सिंह और नवीन सती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed