फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Like before the disaster on the Gaurikund-Kedarnath walkway

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा से पहले जैसी रौनक

Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Like before the disaster on the Gaurikund-Kedarnath walkway
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में लौटी रौनक। यहां पर बीस से अधिक दुकानों का हो रहा सं - फोटो : RUDRAPRYAG
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा से पहले जैसी रौनक लौट आई है। 17 किमी लंबे रास्ते पर जगह-जगह दुकानें खुली हैं, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। बीते आठ वर्षों के बाद यह पहला अवसर है, जब पैदल मार्ग पर इतनी अधिक दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन

6 मई से शुरू हुई यात्रा में केदारघाटी सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों के लोगों को इस बार रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। गौरीकुंड से धाम तक दो सौ से अधिक दुकानें खुल चुकी हैं। प्रशासन द्वारा यात्राकाल के लिए लॉटरी से 42 दुकानों का आवंटन किया गया है। जबकि अन्य दुकानों का संचालन प्रशासन के नियम के तहत हो रहा है। गौरीकुंड व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, केदारनाथ के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बगवाड़ी, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, रमाकांत शर्मा का कहना है कि बाबा केदार से केदारघाटी सहित जिले के अन्य क्षेत्रों के हजारों परिवारों की आजीविका को बल मिलता है। यात्रा के चार दिनों में लगभग 70 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 95 फीसदी अभी तक पैदल मार्ग से धाम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed