फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Landslide happening near Lata Band on Suryaprayag-Jelly road

सूर्यप्रयाग-जैली मार्ग पर लाटा बैंड के पास हो रहा भूधंसाव

Tue, 10 Aug 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Landslide happening near Lata Band on Suryaprayag-Jelly road
भूधंसाव से खतरनाक हुआ तिलवाड़ा-सूर्यप्रयाग-जैली मोटर मार्ग। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के सिलगढ़, बड़मा, बांगर व लस्या क्षेत्र को जोड़ने वाले सूर्यप्रयाग-जैली मोटरमार्ग पर लाटा बैंड में तेजी से भूधंसाव हो रहा है। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से हो रहे कटाव के कारण ऊपरी तरफ से जमीन धंस रही है जिससे खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रभावित हिस्से के सुधारीकरण के लिए भू-सर्वेक्षण कर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

तिलवाड़ा-सूर्यप्रयाग-जैली मोटर मार्ग जखोली ब्लॉक की तीन पट्टियों के 20 फीसदी गांवों की लाइफ लाइन है। इस मार्ग से गांवों के छोटे व बड़े वाहन तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग पहुंचते हैं। जून 2013 की आपदा के बाद से लाटा बैंड के पास भूधंसाव हो रहा है जो प्रतिवर्ष बढ़ रहा है। इन दिनों यहां जगह-जगह दरारें पड़ी हैं जो दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, दीपक रावत, दरवान सिंह जखनवाल, नरेश भट्ट, क्षेपं सदस्य निर्मला बहुगुणा का कहना है कि शासन, प्रशासन व सड़क कार्यदायी संस्था को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केएस सजवाण का कहना है कि भूधंसाव जोन का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। नदी के बहाव से हो रहे भू-कटाव के कारण ऊपरी तरफ से जमीन धंस रही है। जल्द ही भू-वैज्ञानिकों के साथ दोबारा सर्वेक्षण कर नदी के तट से प्रभावित हिस्से तक सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed