फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Khutiyon Maa Paruli Tera Ghunghru Bajda...

Rudraprayag News: खुटियों मां पारुली तेरा घुंघरू बाजदा...

Mon, 10 Feb 2025 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 10 Feb 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Khutiyon Maa Paruli Tera Ghunghru Bajda...
सिलगढ महोत्सव में केदारनाथ विधायक को स्मृति चिन्ह देते 
सिलगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन रोहित चौहान के गीतों पर थिरके मेलार्थी
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज व मयाली-गुप्तकाशी मार्ग के सुधारीकरण के लिए होंगे प्रयास : आशा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज तैला में आयोजित चार दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का दूसरा दिन युवा लोक गायक रोहित चौहान के नाम रहा। उन्होंने पहाड़ छुटिगे, खुटियों मां पारुली तेरा घुंघरू बाजदा... समेत एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही स्थानीय लोक गायक विजय पंत और जगदंबा भक्तवान के गीतों पर लोग जमकर थिरके। महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने मेले को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी से आह्वान किया। कहा कि डिग्री कॉलेज व मयाली-गुप्तकाशी मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए वह रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ मिलकर प्रयास करेंगी। महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण लोक गायक रोहित चौहान के गीत रहे। उन्होंने पहाड़ छुटिगे, खुटियों मां पारुली तेरा घुंघरू बाजदा, भीम सिंगें की गाड़ी चली, हो गोरी मुखुडी दिलें मां, छोरी चंद्रा ज्यादा ना शरमो समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर मेलार्थी जमकर थिरके। वहीं, स्थानीय लोकगायक विजय पंत ने केदारनाथ स्तुति भजन और गायक जगदंबा भक्तवान ने हवाई तवाई माजी गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा कमलेश उनियाल, निरंकारी महात्मा शेरू मिस्त्री, मेलाध्यक्ष अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा, संरक्षक गब्बर सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, मंडल अध्यक्ष भाजपा यशवीर चौहान, महामंत्री दीपक रावत, केएस पंवार, शिवराज नेगी और शूरवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed