फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Khanpur East Zilla Panchayat seat gets upset due to torn ballot

खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट के फटे हुए मतपत्र मिलने से हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khanpur East Zilla Panchayat seat gets upset due to torn ballot
गदरपुर में आक्रोशित लोगों को समझाते एसडीएम एपी बाजपेई। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की बेरिकेडिंग के बाहर मैदान में खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट के बूथ संख्या 59 के कुछ मतपत्र फटी हुई हालत में मिलने से खलबली मच गई। फटे हुए मत पत्र मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। निर्दलीय प्रत्याशी अमिता विश्वास के समर्थकों के साथ ही बरीराई सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कमला नयाल एवं गदरपुरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कौर के समर्थकों सहित सहित विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीएम एपी बाजपेई एवं जसविंदर सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना में धांधली की आशंका व्यक्त करते हुए स्ट्रांग रूम के बाहर बेरिकेडिंग की व्यवस्था में लगाए गए लोनिवि के सहायक अभियंता एसएस नेगी को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब पांच बजे खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अमिता विश्वास के पति जगदीश विश्वास समर्थकों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंचे थे। अचानक उनकी नजर कुछ फटे हुए मतपत्रों पर पड़ी। जब उन्होंने मतपत्रों को उठाकर देखा तो वह मतपत्र खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट के बूथ संख्या 59 के थे, जो आधे फटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर 802527 एवं 80252 के अलावा कुछ अधूरे सीरियल नंबर भी पड़े हुए थे। फटे हुए मतपत्रों को देखकर समर्थकों में रोष फैल गया और उन्होंने मतगणना से पूर्व धांधली होने की आशंका जताते हुए अन्य प्रत्याशियों को भी सूचना दी। बरीराई से निर्दलीय प्रत्याशी के पति चंदन सिंह नयाल, गदरपुरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के पति अशोक कंबोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज, डीसीबी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, दिनेशपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह सहित विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए।
वहां पहुंचे लोनिवि के सहायक अभियंता एसपीएस नेगी को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ा। सूचना पर एसडीएम एपी बाजपेई एवं एसओ जसविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसओ जसविंदर सिंह ने फटे हुए पत्र, सील लगाने में प्रयुक्त की जाने वाली लाख के टुकड़े एवं अन्य सामग्री को कब्जे में लिया।

एसडीएम एपी बाजपेई ने मौके पर मौजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को समझाकर शांत कराया और बताया कि फटे हुए मतपत्र अनुपयोगी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मतगणना को लेकर प्रत्याशी अपने मन में किसी प्रकार की कोई भ्रांति ना रखें। मतगणना का कार्य निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्याशी और उनके समर्थक चाहे तो वह फटे हुए मतपत्रों के सीरियल नंबरों की जांच भी करा सकते हैं।

गदरपुर में कॉलेज परिसर में मिले फटे हुए मतपत्र।

गदरपुर में कॉलेज परिसर में मिले फटे हुए मतपत्र।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed