{"_id":"6a96bb97521cc258e50abe56","slug":"kedarnath-yatra-suspended-for-seven-hours-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120588-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सात घंटे बंद रही केदारनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सात घंटे बंद रही केदारनाथ यात्रा
Tue, 01 Sep 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गौरीकुंड-सोनप्रयाग के निकट बोल्डर गिरने से बंद हुआ मार्ग
मार्ग खुलते ही 450 यात्री गंतव्य के लिए हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। जिले में हो रही बारिश के कारण मंगलवार को गौरीकुंड-सोनप्रयाग के निकट शटल सेवा क्षेत्र के पास बोल्डर गिरने से केदारनाथ यात्रा करीब सात घंटे तक बंद रही। मार्ग बंद होने पर प्रशासन के निर्देश पर करीब 450 तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह छह बजे मुनकटिया सहित अन्य स्थानों पर बोल्डर गिरने के कारण यात्रा रोक दी गई। बारिश के कारण एनएच की टीम को मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे मार्ग सुचारु किया गया। वहीं प्रभारी उपनिरीक्षक सोनप्रयाग अनूप शर्मा ने बताया कि मार्ग खुलते ही करीब 450 यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल यात्रा मार्ग अब बहाल है। उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए प्रशासन और पुलिस मार्गों पर निगरानी बनाए हुए हैं।